फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल पहले ‘मृत’ अपराधी को आगरा पुलिस ने जिंदा पकड़ा

Wed, 06 Sep 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
आगरा की ताजगंज पुलिस ने मोहल्ला खैराती टोला से अब्दुल समद नाम के ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसे उसके परिवार वालों ने 32 साल पहले मृत घोषित कर दिया था। इसका शपथ पत्र मथुरा कोर्ट में दाखिल कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसी के चलते उसका स्थायी वारंट जारी किया गया था। एक सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने 1983 में जब धोखाधड़ी का यह अपराध किया था, तब उसकी उम्र 28 साल थी। अब जेल गया है तो 62 साल का है।

अब्दुल समद पुत्र अब्दुल रहीम मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। 1983 में उसके खिलाफ मुकदमा भी मथुरा कोतवाली में दर्ज हुआ था। उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। उनसे लाखों रुपया लेकर हड़प लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन परिवार वाले कह रहे थे कि वह बीमारी से मर गया है। कोर्ट में 1985 शपथ पत्र दाखिल कर दिया गया। कोर्ट ने उसे मृत नहीं माना क्योंकि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया गया था।

तब जारी होता है स्‍थायी वारंट

इंस्पेक्टर ताजगंज थाना राजा सिंह ने बताया कि ऐसे अपराधी जिनकी मृत्यु की सूचना दे दी जाए और मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल न किया जाए, उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया जाता है। समद के खिलाफ भी ऐसा ही वारंट था। एक सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मथुरा पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बढ़ा ली दाढ़ी, बन गया कबाड़ी

इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि समद जब फरार हुआ था, तब क्लीन शेव था, लेकिन इसके बाद दाढ़ी रखने लगा। उसने आगरा में आकर कबाड़ी का काम कर लिया था। लोगों से कहता था कि वह पहले कई शहरों में कबाड़ी का काम कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें