फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में फीस वृद्धि के खिलाफ 'सत्याग्रह' पर कक्षा सात का छात्र

Wed, 06 Sep 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
दोबारा धरने पर बैठ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के स्कूल में मनमानी फीस बढ़ाने का विरोध करने अभिभावक की सजा उनके बेटे को मिली। आरोप है कि स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले उनके बेटे का उत्पीड़न किया गया। परेशान होकर छात्र ने अपने पिता के साथ सत्याग्रह का रास्ता अपनाया तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के मथुरा नगर स्थित अमरदीप स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र सनी शर्मा के पिता ने स्कूल प्रबंधन द्वारा बढ़ाई गई फीस का विरोध किया। आरोप है कि इस पर स्कूल में छात्र का उत्पीड़न शुरू हो गया। छात्र के साथ-साथ पिता का आरोप है, उनके बच्चे को क्लास में नहीं बैठने दिया जा रहा। परीक्षा नहीं देने दी गई। 

मामले में जब पीड़ित पिता ने डीएम नेहा शर्मा से शिकायत की फिर भी न्याय नहीं मिला। इस दो सितंबर को छात्र अपने पिता के साथ शहर के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गया। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। फिलहाल डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद छात्र और पिता ने धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को फिर से शुरू किया धरना

सनी के पिता विवेक कुमार शर्मा का कहना है कि कालेज ने फीस 1440 रुपये से बढ़ा कर 2025 रुपये कर दी। जांच के बाद भी न्याय न मिलने पर छात्र के साथ पिता गांधी पार्क में बुधवार को दोबारा धरने पर बैठ गए हैं। 

कालेज प्रबंधन ने छात्र के उत्पीड़न से इंकार किया है और छात्र की फीस माफ करने की बात कही है। जबकि पिता का कहना है कि सभी छात्रों की फीस माफ होनी चाहिए। कालेज प्रबंधन का कहना है कि फीस निर्धारण का हक सुविधाओं के अनुसार कालेज को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें