फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने गए दोस्त, एक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 23 Jul 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
नहर में डूबा - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दोस्त के साथ फर्रुखाबाद जिले में गंगा नहाने के लिए गए कस्बा के युवक की डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। शव घर पहुंचने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन


कस्बा अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला चतुर्भुज निवासी दिव्यम (21) पुत्र राजेश मोहन कस्बा के ही रिषभ पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला कांशीराम के साथ फर्रुखाबाद कंपिल अटैना घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। गंगा में नहाते वक्त दोनों दोस्त पानी में डूब गए। 

जानकारी होने पर गोताखोर ने रिषभ को निकाल लिया। जबकि दिव्यम पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। गोताखोर ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देखकर परिजनों में करुण क्रंदन रहा। परिजन युवक की याद में रो-रोकर व्याकुल हो रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में छोटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें