फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल ताइक्वांडो में चमके आगरा के खिलाड़ी, जीते 11 पदक

Tue, 19 May 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। तेलंगाना में आयोजित हुई 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आगरा के पंकज शर्मा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा संतोष कुमार सिंह ने दो स्वर्ण व एक कांस्य, माधव गौतम और परी माथुर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। एंजल सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। आरिका शुक्ला, यशस्वी गौतम और तनिष्का सिंह ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की सफलता पर संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें