फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीर: दिल्ली, गुरुग्राम, और नोएडा के 10 कोरोना संक्रमितों को आगरावासियों ने दिया प्लाज्मा

Wed, 13 Jan 2021 04:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दो बार प्लाज्मा दान करने वाले एसीएमओ डॉ. आरके सिंह और अर्जुन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरावासी दूसरे शहरों के मरीजों की भी जान बचा रहे हैं। आगरा के लोगों ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के 10 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा उपलब्ध कराया है। उन्होंने सूचना मिलने पर एसएन कॉलेज के ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। 

विज्ञापन


एसन मेडिकल कॉलेज में अभी तक 125 लोग प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इसमें से 80 लोगों ने स्वत: ही दान किया। 45 लोगों ने प्लाज्मा दान कर अपने मरीज के इलाज के लिए बदले में प्लाज्मा लिया। प्लाज्मा थेरेपी से 74 मरीज ठीक हुए। बाकी प्लाज्मा ब्लड बैंक में जमा है। 
मानवता की मिसाल: आगरा के 92 लोग प्लाज्मा दान कर कोरोना से जंग में बने सहयोगी
विज्ञापन


ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि प्लाज्मा की जब जरूरत पड़ी तो ऐसे महादानियों से प्लाज्मा दान करने के लिए कहा तो वह तीसरी-चौथी बार भी प्लाज्मा दान करने आए। अपने यहां के मरीजों के अलावा गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा के मरीजों के लिए भी प्लाज्मा भेजा गया। 

विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने से अब प्लाज्मा की मांग बहुत कम हो गई है। बीते करीब 15 दिन से किसी मरीज के इलाज के लिए प्लाज्मा की जरूरत नहीं पड़ी है। 

ये हैं महादानी
कैलाश चंद्र : छह बार  
मंडी सैयद खां निवासी कैलाश चंद्र छह बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्लाज्मा से किसी की जान बच सके, इससे बड़ा पुण्य और क्या होगा। 

अर्जुन सिंह : पांच बार 
हलवाई की बगीची निवासी अर्जुन सिंह पांच बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इन्होंने बताया कि जब भी जरूरत पड़ी उन्होंने तत्काल पहुंचकर प्लाज्मा दान किया। 

डॉ. आरके सिंह : तीन बार
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आरके सिंह तीन बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इनका कहना है कि प्लाज्मा दान करने को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने तीन बार ऐसा किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें