फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ताजनगरी में अच्छी सेहत के लिए आसन और ठहाकों का योग, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में योग की दीवानगी देखने को मिली। शहर के तमाम पार्कों, कॉलोनियों के अलावा योगाचार्यों ने लोगों को ऑनलाइन अच्छी सेहत के लिए आसन और हास्य योग कराया। क्रीड़ा भारती के निर्देशन में जिले के लगभग 20 हजार लोग योग साधना का हिस्सा बने। इसके अलावा तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से शहर के कई इलाकों में योग उत्सव मनाया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया। लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन


क्रीड़ा भारती और अरविंद योग केंद्र की ओर से पश्चिमपुरी के अमल गार्डन में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। योगाचार्य परमजीत सरना, प्रियंका, आकांक्षा शर्मा और योगेश शर्मा के निर्देशन में लोगों ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन अर्धकोटि चक्रासन, भारद्वाज आसन, वज्रासन, मंडूकासन, प्राणायाम की क्रिया कपालभाति, अनुलोम विलोम किया। परमजीत सरना द्वारा हास्य योग पर लोगों की हंसी से आसपास का माहौल गुंजायमान हो उठा। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: खंदारी परिसर में लगा योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा नियमित योग से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन योग किया गया। विद्यार्थी आद्या सोनी, खुशी अग्रवाल, दर्शिता शौरी, खुशबू चौहान और क्षितिज राजपूत को पुरस्कृत भी किया। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा कैंट स्टेशन के पास पर लगा योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के परिसर में मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हर रोज योग करने की शपथ दिलाई। सुरक्षा बल कर्मचारियों द्वारा योग के विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मानसी वर्मा, अपर मंडल रेल परिचालन मुदित चंद्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक एचएस राणा आदि मौजूद रहे। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में आयोजित योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क समिति की ओर से सद्भावना पार्क में आयोजित शिविर में 70 साधकों ने सामाजिक दूरी के साथ योग किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और योगाचार्य मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने किया। इस दौरान पार्षद अमित ग्वाला, प्रदीप अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, ब्रज किशोर अग्रवाल, सोनू मित्तल, वरुण जैन, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पालीवाल पार्क में पतंजलि योग समिति की ओर से लगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में योगाचार्य मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने लोगों को योग कराया। आरएसएस के जिला प्रचारक अंकित, विस्तारक उमेश, प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र गर्ग, विजय गर्ग, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग रहे। डीईआई में विज्ञान संकाय में योग शिक्षक डॉ. एसडी सिन्हा, संगीता सिन्हा और अभिनव सिन्हा ने योग कराया। 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पुलिस लाइन में लगा योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी योग किया। इस दौरान एडीजी राजीव कृष्ण, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपीआरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता, एसपीआरए पूर्वी के. वेंकट अशोक सहित सीओ, निरीक्षक, एसआई और सिपाही शामिल रहे। इस दौरान योगाचार्य शैलेंद्र कुमार दुबे ने एक  हजार से अधिकारी और पुलिसकर्मियों को योग कराया। जिला और केंद्रीय जेल में बंदियों को योग कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें