फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में साइना नेहवाल: बैडमिंटन खिलाड़ी ने देखा सिकंदरा स्मारक, आज करेंगी ताज का दीदार

Tue, 22 Jun 2021 01:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

साइना नेहवाल के इंस्टाग्राम से सोमवार को ताजमहल के पार्श्व की एक तस्वीर शेयर की गई है।
विज्ञापन
आगरा: अकबर टूम में साइना नेहवाल ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन रह चुकीं साइना नेहवाल ने सोमवार को सिकंदरा स्मारक का भ्रमण किया। साइना करीब दोपहर 2:30 बजे सिकंदरा पहुंचीं। करीब 45 मिनट तक स्मारक में गुजारने के बाद साइना होटल अमर विलास चली गईं। बताया गया है कि साइना नेहवाल यहां रविवार को पहुंचीं थीं। 

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर होटल अमर विलास से ताजमहल के साथ की एक तस्वीर शेयर हुई। उन्होंने ताजमहल के नाइट व्यू का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो होटल से शूट किया गया है। सोमवार को साइना का ताजमहल के भ्रमण का कार्यक्रम था, लेकिन वह वृंदावन चली गईं। 

श्री पारस अस्पताल: मोबाइल में कैद 'मॉकड्रिल' का सच ? जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस
विज्ञापन


बताया गया कि अब मंगलवार की सुबह साइना नेहवाल ताजमहल देखने जाएंगी। इन दिनों साइना देशभर के स्मारकों का भ्रमण कर रही हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा आदि कई अन्य स्मारकों का भ्रमण कर चुकी हैं।     

विज्ञापन

श्री बांकेबिहारी के दर्शन किए
साइना नेहवाल सोमवार दोपहर को आगरा से वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने पति पी. कश्यप के साथ श्री बांकेबिहारी मंदिर और निधिवन में दर्शन किए। ठाकुर जी के दर्शन कर अभिभूत हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी ने कान्हा की लीला स्थलियों को देखने के लिए फिर से यहां आने की जिज्ञासा जाहिर की। 

श्री बांकेबिहारी के दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के आग्रह पर साइना नेहवाल श्री बांकेबिहारी के प्राकट्य स्थल निधिवन राज पहुंचीं। यहां उन्होंने स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली को देखा। यहां सेवायतों ने पूजन-अर्चन कराया। ठाकुर जी के दर्शन के बाद उनको भगवान का अंग वस्त्र (पाटुका) और प्रसाद भेंट किया गया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें