फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आगरा में ही बन जाएगा पासपोर्ट, जल्द ही यहां भी शुरू होने जा रही प्रक्रिया

Wed, 28 Feb 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा के लोगों को पासपोर्ट के लिए अब गाजियाबाद की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। मंगलवार से आगरा में ही पासपोर्ट बनने शुरू हो गए। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने मंगलवार सुबह बिजलीघर स्थित फोर्ट प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। आगरा के बाद जल्द ही मथुरा-वृंदावन में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


पासपोर्ट सेवा केंद्र का सांसद कठेरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि साल 2009 में आगरा से दिल्ली की पदयात्रा कर पासपोर्ट आफिस की मांग की थी। अभी यह सेवा केंद्र शुरू हुआ है। 

इससे आवेदकों की मुश्किलें कम होंगी। गाजियाबाद तक की दौड़ अब उद्यमियों, लोगों को नहीं लगानी होगी। एससी आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र बनने से आगरा के लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम यहां तक पहुंचने के लिए रोड का निर्माण कराए और सफाई अच्छी रखे। सेवाकेंद्र में जनता को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा ने बताया कि आगरा में उम्मीद से बेहतर रिस्पांस रहा है। अगले सप्ताह तक बुकिंग है। लगातार फोन आ रहे हैं। आवेदकों को कोई तकलीफ न हो, इसका प्रयास होगा। जल्द ही मथुरा-वृंदावन में भी सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

चार साल की अदीबा ने बनवाया पहला पासपोर्ट

passport
पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ पर पहला आवेदन चार साल की अदीबा का था। सांसद कठेरिया के सामने अदीबा के पासपोर्ट की प्रक्रियायें शुरू की गईं। अपनी अम्मी की गोद में आई अदीबा आगरा के इस सेवा केंद्र से सेवा पाने वाली पहली आवेदक बन गईं। 

उनके परिजनों के मुताबिक गाजियाबाद तक की कष्टदायी यात्रा अब नहीं करनी होगी। ऑन लाइन होने के साथ आगरा में ही प्रक्रिया पूरी होने से सुविधा मिलेगी। हज यात्रा के लिए ज्यादातर आवेदकों ने ऑन लाइन ही आवेदन किया था। 

पहले दिन तो 20 आवेदकों के पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया, लेकिन आज से 50 लोगों के पासपोर्ट आवेदनों को हर दिन पूरा करके गाजियाबाद भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें