फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के अफसर संभालेंगे शहर की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था संभालने के लिए आगरा से मंगाई गई गाड़ियां - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल के प्रकोप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा अब आगरा के अफसरों के कंधों पर होगा। मंडलायुक्त के निर्देश पर बुधवार को आगरा नगर निगम से दो सेनेटरी इंस्पेक्टर फिरोजाबाद नगर निगम पहुंचे। इसके साथ ही एक सहायक नगर आयुक्त को भी फिरोजाबाद में तैनात किया गया है, जो तीन दिन आगरा और तीन दिन फिरोजाबाद का कार्य देखेंगे। जिले की नई आबादी में पड़े प्लॉटों में भरे पानी की निकासी के लिए पांच मशीनें भी आगरा से फिरोजाबाद भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगरा नगर निगम से अफसरों को भेजा गया है। बुधवार को दो सेनेटरी इंस्पेक्टरों जितेंद्र कुमार और मनोज कुमार को भेजा गया है। इनमें से जितेंद्र कुमार पहले फिरोजाबाद में तैनात थे। कुछ माह पूर्व उनका तबादला आगरा कर दिया गया था। वह आठ दिन तक एस वन क्षेत्र का कार्य देखेंगे।
वहीं मनोज कुमार का तबादला आगरा से फिरोजाबाद हुआ है, जिन्होंने बुधवार को चार्ज ले लिया। इसके साथ ही एक सहायक नगर आयुक्त को भी फिरोजाबाद की सफाई व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों के साथ आगरा नगर निगम से पानी की निकासी के लिए पांच मशीनों को भेजा गया है। इनमें चार सक्शन मशीनों के साथ एक सुपर सकर मशीन शामिल है। ये मशीनें प्लॉट और सीवरों को साफ करने का काम करेंगी।
विज्ञापन

पानी निकासी को किराए पर लिए गए वाहन
डेंगू और वायरल की रोकथाम के लिए प्लॉटों में भरे पानी की निकासी के लिए जलकल विभाग द्वारा नौ वाहनों को किराए पर लिया गया है। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि इसमें आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और एक सक्शन मशीन शामिल है। ट्रैक्टर और मशीनों से प्लॉटों से पानी निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें