फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आसमान से बरसी आफत, कहीं मकानों पर गिरे पेड़, तो कहीं ढही दीवारें<bha>--</bha>-फोटो

विज्ञापन
फोटो।तेज आंधी से रूपपुर गांव में गिरी पक्की दीवार,गुर्जा खंडेर गांव में मकान पर गिरा बरगद का पे
विज्ञापन
आगरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम आई भीषण धूल भरी आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कुदरत के इस कहर से कहीं मकानों की दीवारें ढह गईं, तो कहीं विशालकाय पेड़ उखड़कर घरों पर जा गिरे। आंधी के कारण विद्युत तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। अकेले किरावली क्षेत्र में 26 पोल टूटने की खबर है। बिजली गुल होने से दर्जनों गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव रूपपुर में ओपेंद्र के घर की पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर अन्य पशुओं को सुरक्षित निकाला। वहीं, गुर्जा खंडेर में बनवारी लाल के मकान पर विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

किरावली-मिढ़ाकुर में 26 पोल टूटे, लाखों का नुकसान
किरावली और मिढ़ाकुर क्षेत्र में आंधी ने भारी तबाही मचाई है। उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा के अनुसार क्षेत्र में लगभग 26 विद्युत पोल टूट गए हैं, जिससे मिढ़ाकुर और घड़ी दौलता समेत कई गांवों की बिजली ठप्प हो गई। नगला श्यौराम और नगला गूजरा में अर्जुन सिंह व साहब सिंह के मकानों के टिनशेड उड़ गए, जिससे लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। घड़ी दौलता में सुरेश नामक व्यक्ति की छत गिरने की भी सूचना है।
विज्ञापन


बाह-जैतपुर में सड़क पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति प्रभावित
बाह क्षेत्र के फतेहपुरा मोड़ पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। भदरौली और पिढौरा फीडर में ब्रेकडाउन के कारण शुक्रवार शाम तक आपूर्ति ठप्प रही, जिससे ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ा। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

बटेश्वर में प्यासे रहे ग्रामीण
तीर्थ धाम बटेश्वर में आंधी के बाद पूरी रात बिजली गुल रही। शनिवार को भी ''''आंख-मिचौली'''' जारी रहने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है, जिससे घरों में पानी का संकट गहरा गया है।

फोटो।तेज आंधी से रूपपुर गांव में गिरी पक्की दीवार,गुर्जा खंडेर गांव में मकान पर गिरा बरगद का पे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें