पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव देवगढ़ में रविवार दोपहर चंबल टाइगर फिजिकल एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में ललित बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोपाल ठाकुर ने फीता काटकर किया। 1600 मीटर दौड़ में ललित बघेल प्रथम, गढ़ का पुरा निवासी अरब सिंह द्वितीय और गंगाराम पुरा निवासी उमेश तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक आकाश परिहार ने मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान प्रधान रामनिवास वर्मा, लाल सिंह परिहार, लालू भदौरिया, देवानंद परिहार, सतीश परिहार, शिवप्रताप सिंह, सतेंद्र परिहार और योगेंद्र परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद