फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: युवती को वीडियो कॉलिंग कर सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 20 Feb 2021 11:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक हरीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद की पुलिस लाइन मेस के हॉल में रिक्रूट सिपाही ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगा ली। उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे प्रेम संबंध का मामला बताया गया है। घटना के वक्त सिपाही युवती से वीडियो कॉल कर रहा था। 

विज्ञापन


जनपद बागपत के गांव सिंघावली निवासी हरीश कुमार (25) पिछले तीन माह से पुलिस लाइन में सिपाही की ट्रेनिंग ले रहा था। उस पर मेस प्रबंध का चार्ज भी था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जवानों के लिए खाना तैयार हो रहा था, तभी वह मेस के हॉल का दरवाजा बंदकर शॉल का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया। 

इसकी जानकारी गणना मेजर रूप किशोर को हुई तो वह अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। मेस का दरवाजा तोड़कर हरीश को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एसएसपी अजय कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिओम के साथ कोतवाल उत्तर व अन्य थानाध्यक्ष भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से हो रही थी वीडियो कॉल 
हरीश कुमार ने जब मेस के हॉल में फांसी लगाई, उस वक्त वह युवती से वीडियो कॉल बात कर रहा था। हरीश द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी युवती ने ही गणना मेजर रूप किशोर को दी थी। अधिकारियों को सूचित करते हुए वह मौके पर पहुंचे थे।

मानसिक रूप से रहता था परेशान
गणना मेजर रूप किशोर ने बताया कि रिक्रूट सिपाहियों के साथ हरीश भी कुछ दिन पूर्व सामूहिक अवकाश से लौटा था, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई देता था। पूछने पर उसने प्रेम संबंध का ही मामला बताया था। हरीश साथियों को बताता था कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं हो रही है। युवती दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात बताई जाती है।

प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि रिक्रूट सिपाही हरीश कुमार का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। वह उससे शादी के लिए कह रहा था, लेकिन युवती द्वारा शादी के लिए जवाब नहीं दिया जा रहा था। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। - अजय कुमार, एसएसपी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें