डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष
पेट्रोल औ डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आमजन में रोष है। मथुरा के
टाउनशिप के पेट्रोल पंप बरारी पर फरह ब्लॉक से आए किसानों ने शुक्रवार को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार से इनकी वृद्धि शीघ्र वापस लेने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। चेतावनी दी कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन यादव, श्याम सिंह प्रधान भाहई, हुकम सिंह प्रधान बबूरी, डॉ. मोहन सिंह, रघुवीर यादव आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।