अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव रायभा की बघेल बस्ती में 3 दिन से पीड़ित थान सिंह बघेल, केशव बघेल और टिंकू बघेल समेत करीब एक दर्जन लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान थे।
शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर रविवार को किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत पोल पर सीढ़ी लगाकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि आधे घंटे में बिजली चालू नहीं हुई तो वह स्वयं व्यवस्था ठीक करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग ने तत्काल कर्मचारी भेजकर आपूर्ति बहाल कराई।
अधिक लोड के कारण तार हिलने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। कर्मचारी भेजकर बिजली ठीक करा दी गई है। - सुभाष चंद्रा, विद्युत एसडीओ