फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली में छोटी वारदात के बाद आगरा में की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। उस पर पांच केस दर्ज हैं। वह एक साल से दिल्ली में रह रहा था। मजदूरी के साथ चोरी भी करता था। आगरा आने पर लूट की लेकिन पकड़ लिया गया। इस लूट में उसका साथ ऑटो चालक दीपक ने दिया था। उसे लालच देकर साथ लाया था।
विज्ञापन

एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 29 जनवरी को अवधपुरी क्षेत्र में शिवानी नाम की महिला से पर्स लूट हुई थी। ऑटो में बदमाश आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें ऑटो का नंबर मिल गया। बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें रूई की मंडी निवासी अमित और दयाल नगर निवासी दीपक हैं।
अमित पर वर्ष 2018 से लूट सहित 5 केस दर्ज हैं। वह जेल भी गया था। एक साल पहले जमानत पर छूटा तो दिल्ली चला गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी के साथ छोटी चोरी करता था। कहीं नाम नहीं आया, इससे वारदात करता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें