कैंटर गाड़ी ने यात्री टेंपो में मारी टक्कर चार लोग गंभीर घायल(मृतक ख़ुशीराम का फायल फोटू )
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा के गिट्टी प्लांट के पास एक कैंटर ने यात्री टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक सहित तीन अन्य यात्री गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टेंपो चालक गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में टेंपो चालक की मौत हो गई।
मंगलवार की शाम को अरनोटा निवासी ऑटो चालक खुशी राम पिनाहट से यात्रियों को लेकर अरनोटा की तरफ जा रहा था। तभी पिनाहट-अरनोटा मार्ग पर लड़ऊआपुरा गिट्टी प्लांट के पास अरनोटा की तरफ से आ रही कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो चालक ख़ुशी राम (50) निवासी अरनोटा सहित यात्री संजय (45) निवासी बासौनी, गोरी (20) निवासी छतौली पुरा, कंचन (15) पुत्री लक्की निवासी रघुनाथपुरा पिनाहट चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कैंटर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। चालक की हालत नाजुक होने और अन्य घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर और टेंपो को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में टेंपो चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर का चालक फरार हो गया। मौके पर कैंटर गाड़ी और टेंपो को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।