फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज, 14 नामजद व तीन अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा के मोहल्ला नयापुरा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना करीब दो दिन पूर्व की है, जब दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चल गए थे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष की ओर से राजवीर ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई विष्णु घर के बाहर बैठा था, तभी पड़ोसी डंबर, विजय पांडे, रामकुमार, आर्यन व आलोक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव में गर्भवती महिला अंजलि घायल हो गई, जबकि चेतन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई।
वहीं, द्वितीय पक्ष की ओर से मोहिनी ने आरोप लगाया कि राजेश, राकेश, राजवीर, विष्णु, निखिल, चेतन, भोलू, विक्की, मुन्नी व तीन अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फरसा, सरिया व लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान डंबर के सिर पर फरसे से वार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें