फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी से लूटे डेढ़ लाख रुपये और सोने की अंगूठी

Wed, 22 Dec 2021 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार के मुताबिक तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी प्रमोद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में उखर्रा रोड पर बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी प्रमोद गर्ग से बाइक सवार दो बदमाशों ने 1.50 लाख रुपये, सोने की अंगूठी और घड़ी लूट ली। बदमाशों ने व्यवसायी को रास्ता पूछने के बहाने रोका था। रुमाल सुंघाकर बेहोश कर लूट कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


प्रमोद गर्ग न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी निवासी एक ठेकेदार को अपना माल देते हैं। दो से तीन दिन में पेमेंट लेने जाते हैं। बुधवार दोपहर को दो बजे वो ठेकेदार से 1.50 लाख रुपये लेकर आए थे। रुपये थैले में रख दिया। थैला बाइक में लगे बैग रखकर चल दिए। वह राजपुर चुंगी से उखर्रा रोड पर आ गए। नहर के रास्ते होकर जा रहे थे। कौलक्खा तालाब के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। एक मोबाइल लेकर उनके पास आया। वह रास्ता पूछने लगा।

प्रमोद बाइक खड़ी कर रास्ता बताने लगे। तभी पीछे से दूसरे बदमाश ने मुंह पर रुमाल रख दिया। वह कुछ संभल पाते, उससे पहले ही बेहोश हो गए। सवा तीन बजे एक राहगीर ने उन्हें होश में लेकर आया। उनकी बाइक में रखे 1.50 लाख रुपये नहीं थे। वहीं, उनकी अंगूठी और घड़ी भी लूट ली गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना ताजगंज की एकता चौकी पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें