फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर 350 छात्र-छात्राओं को मिले टेबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। क्षेत्र के चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय किरावली आगरा में शुक्रवार को डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत लगभग एक ही 350 छात्र छात्राओं को दीपावली के शुभ अवसर पर निशुल्क टेबलेट वितरित किए गए। साथ ही योजनाओं से लाभन्वित होने के लिए छात्र और छात्राओं से केवाईसी करा लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

सचिव डाॅक्टर रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि विगत दो वर्षों से महाविद्यालय परिवार के लगभग 2500 से अधिक छात्र छात्राओं स्मार्टफोन / टेबलेट का सफल वितरण हो चुका है। इस बार दीपावली के शुभ अवसर पर टेबलेट का वितरण हुआ है। साथ ही उन्होंने छात्र और छात्राएं को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। साथ ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए छात्र और छात्राओं से अपनी अपनी केवाईसी करा लेने को कहा है। इस दाैरान अध्यक्ष शिवानी सिंह, डायरेक्टर चौधरी अग्रज प्रताप सिंह जी, डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. पूजा पाल, सुरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, मनीष गर्ग, मनोज बंसल, मुकुल गोयल, नरेंद्र पाल सिंह, राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें