किरावली तहसील के गांव सीकरी 4 हिस्सा निवासी आवासीय पट्टे पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर अनिश्च
किरावली। किसान नेता चाैधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवासीय पट्टों पर कब्जा दिलाने की मांग पर शुक्रवार को तहसील सदर आगरा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा।
तहसील की ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा में साल 2016 में 20 लोगों को भूमि प्रबंध समिति ने आवासीय पट्टे दिये गए थे। इस पर साल 2018 में कुछ लोगों ने आपत्ति दायर की थी जिसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन ने सुनवाई के यहां हुई थी। साल 2019 में 12 पट्टा धारकों के हक में फैसला सुनाया गया था। इसके बावजूद आज तक पट्टा धारकों को आवासीय पट्टों पर कब्जा नहीं मिल सका है।
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि हमने धरना प्रदर्शन की सूचना दे दी है। तहसीलदार किरावली और एडीएम किरावली को कई बार शिकायत की गई थी। सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, बाबूलाल वाल्मीकि, भीकम सिंह, जमील, प्रवीन, हनीफ, रशीद, यूसुफ, केशव शामिल हुए।
वर्जन
उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बताया कि जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।