फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
किरावली पुलिस की गिरफ्त में रविवार को आरोपित देवेन्द्र राणा एवं दामोदर फोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मनरेगा के नाम पर खातों से लाखों की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया। उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 17,650 रुपये, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

मामले में बिहारी लाल ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनके मामा-ससुर के लड़के दामोदर ने फोन पर मनरेगा की धनराशि खाते में आने की बात बताई थी। बहाने से उनकी चेकबुक और पासबुक ले ली और खाते से 4-5 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर किरावली पुलिस ने जांच टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों आनंद धाम कॉलोनी, मथुरा निवासी देवेश राणा और गांव झुढावई, थाना फरह, मथुरा निवासी दामोदर सिंह को रायभा-रुनकता तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। देवेश अपने रिश्तेदार की पासबुक और चेकबुक वापस करने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
काम का कमीशन हैं बरामद हुए रुपये

पूछताछ में आरोपी देवेश ने बताया कि अन्य साथी अंकित और जीतू ने खाते उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद देवेश ने दामोदर से संपर्क किया। दामोदर ने अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों के खाते उपलब्ध कराए। सभी खातों में 4-5 लाख रुपये जमा किए गए थे जिन्हें दामोदर ने निकालकर देवेश को दिए। इसके बाद देवेश ने कृष्णा प्लाजा, कृष्णा नगर, मथुरा स्थित सीडीएस मशीन के माध्यम से इन रुपयों को अन्य खातों में डलवाया। ये खाते पीईजीईई के नाम से थे। इसके लिए उन्हें कमीशन भी मिला। बरामद हुए 17,650 रुपये इसका ही हिस्सा हैं। टीम में थाना प्रभारी किरावली नीरज कुमार, सौरभ सिंह प्रभारी साइबर सर्विलांस टीम, अभिषेक तिवारी प्रभारी सर्विलांस नगर जोन, सोहन पाल सिंह प्रभारी एसओजी और सतीश कुमार सोलंकी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें