फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
आगरा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए समान अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खेरागढ़। समान अधिकार पार्टी जिला युवा मोर्चा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए खेरागढ़ में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन एससीएम 2 विनोद कुमार ने लिया। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि बीते 2 अक्तूबर को उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 12 नवयुवकों मौत के कुएं में समा गए। यह कुएं 25 फीट तक गहरे थे और नदी में अवैध खनन की वजह से हुए हैं। अवैध खनन लंबे समय से खनन माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। मुख्यमंत्री से अपील की कि शासन स्तर से मामले की जांच कराकर दोषी खनन माफिया और उनका सहयोग एवं संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 12 लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाए। कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन रात को मलपुरा, खेरागढ़, जगनेर, कागारौल, सैंया क्षेत्र से अवैध रूप से ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाली जा रही हैं। जिला अध्यक्ष आशीष गौतम, जिला महामंत्री प्रीति शर्मा, महानगर अध्यक्ष समोद कुमार पचौरी, देवेंद्र दुबे ने खनन माफिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की घोषणा की। इस दौरान सौरभ मुद्गल, मनोज गुप्ता, अखिल शर्मा, प्रीति शर्मा, सुबोध शर्मा, महानगर अध्यक्ष समोद कुमार पचौरी देवेंद्र दुबे, गौरव शर्मा, बन्नू लाल दिवाकर, डॉ. पाठक विजय सरीन आदि मौजूद रहे।

आगरा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए समान अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें