इरादतनगर। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चोरों ने आतंक मचा रखा है। पिछले कई दिनों से चोर किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों से केबिल तार व अन्य सामान की चोरी कर रहे हैं। मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिंगेचा गांव में चोरों ने कई किसानों के नलकूपों से केबिल, तार, कॉपर आदि सामान चुरा लिया। एक दिन पहले ही गांव सिलोखर से रामनाथ त्यागी के नलकूप से भी चोर केबिल,तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित किसानों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। किसान रात रात भर जाकर अपने नलकूपों पर तारों की रखवाली करने को मजबूर है। किसान बिलाल अहमद ने बताया कि हाल ही में उनके नलकूप से भी चोर तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। खालिदा, साहब सिंह, कृपाल सिंह,गजेंद्र सिंह राशिद अली और भगवान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बढ़तीं चोरी की घटनाओं को रोकने व चोरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।