गोवंश से भरा ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस को सौंपा
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र में भदरौली के पास एक ढाबा पर शराब के नशे में दो लोग आए और संचालक से कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों दबंग ढाबे में आग लगाने की धमकी देकर चले गए। रात के समय ढाबे को आग के हवाले कर दिया गया। जिसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया ढाबा संचालक ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गौतम सिंह निवासी नरी उमरायपुरा थाना पिढौरा ने दो माह पूर्व क्षेत्र के कस्बा भदरौली से पहले आगरा-बाह मार्ग पर सड़क किनारे ढाबा खोला था। जिससे उसके घर का गुजारा चल रहा था। ढाबा संचालक का आरोप है कि सोमवार की रात को उसके ढाबे पर भदरौली के दो युवक शराब के नशे में आए और दबंगई दिखाने लगे, जिसे लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर दोनों दबंग धमकी देकर गए थे कि सुबह तक ढाबा नहीं मिलेगा। जब वह ढाबा बंद करके अपने घर चला गया। रात के समय ढाबे में आग लगा दी गई। जिसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ढाबे में आग लगने की सूचना पर संचालक गौतम सिंह मौके पर पहुंचा बमुश्किल आग को बुझाया। इस बारे में थाना प्रभारी पिढौरा का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है।