फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: थाने के मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में जांच जारी, एक और नाम आया सामने

Fri, 22 Oct 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस का दावा है कि मालखाने से चोरी के मामले में सफाईकर्मी अरुण ने पूछताछ में कुछ लोगों के नाम बताए थे। जिन व्यक्तियों के नाम लिए उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी हुई। पुलिस के दावे के मुताबिक, सफाईकर्मी अरुण की निशानदेही पर 15 लाख रुपये उसके घर से बरामद कर लिए गए। अब 10 लाख रुपये बरामद होना बाकी है। अरुण की मौत के बाद अब यही सवाल उठ रहा है कि यह रकम कैसे बरामद होगी। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि केस की विवेचना जारी है। अभी एक और नाम सामने आया है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


मालखाने से चोरी के मामले में पुलिस ने अरुण को हिरासत में लिया था। वह पहले दिन से ही शक के दायरे में था। रविवार को वह थाना के कार्य करने नहीं आया था। पुलिस उसके घर पहुंची थी। मगर, वो नहीं मिला था। उसको ताजगंज क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस पकड़कर लाई थी। इसके बाद 15 लाख रुपये उसकी निशानदेही पर बरामद करने का दावा किया गया।

अरुण ने बताए थे कुछ नाम
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मालखाने से चोरी के केस की विवेचना की जा रही है। अरुण ने पुलिस की पूछताछ में कुछ लोगों के नाम बताए थे। जिन व्यक्तियों के नाम लिए उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। कुछ लोगों की संलिप्तता नहीं निकली। वहीं एक और नाम सामने बताया था। वह व्यक्ति पुलिस के रडार पर है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद स्थिति साफ होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रकम बरामदगी के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अरुण की हत्या का मामला अलीगढ़ स्थानांतरित
पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण नरवार की मौत के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे की विवेचना गुरुवार को अलीगढ़ रेंज में स्थानांतरित कर दी गई। आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. की रिपोर्ट मिलने पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विवेचना स्थानांतरण के संबंध में आदेश कर दिया। अब विवेचक केस से संबंधित साक्ष्य जुटाएगा। बता दें कि पुलिस ने चोरी के शक में अरुण को हिरासत में लिया था। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें