फतेहाबाद। पुरानी रंजिश पर विपक्षी लोगों ने घर में घुसकर महिला की लाठी- डंडे से पिटाई कर दी। हमलावरों पर आरोप है कि पिटाई के बाद महिला के पहने गहने भी नोच ले गए। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है।
छोटी देवी पत्नी कीर्तिराम निवासी नगला महावई ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह रविवार सुबह 8:00 बजे अपने घर के अंदर काम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के 5-6 लोग हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आ गए। जब उसने इसका विरोध किया तो वह गालियां देते हुए पिटाई कर दी। उसके गले से सोने के आभूषण भी खींचकर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद