किरावली। थाना क्षेत्र के कस्बा किरावली के वार्ड नंबर 14 निवासी मिनी ट्रक चालक शाकिर हुसैन (40 वर्ष) पुत्र असालत हुसैन की उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 6 और 7 अक्तूबर की रात को मिनी ट्रक से घर लौट रहा था। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 38 पर बांगरमऊ (उन्नाव) में रात करीब 1:17 बजे वह मिनी ट्रक खड़ा करके लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार रात 9:30 बजे शव को किरावली लाया गया, जहां देर रात उसे दफनाया गया। संवाद
मृतक शाकिर हुसैन की पत्नी दुलीसा का रो-रोकर बुरा हाल है। उस पर 4 बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा अमन (19), बेटी मुंतिसा (17), आदिल (15) और रिजवान (15 वर्ष) हैं। मृतक के चाचा किफायत हुसैन ने मामले की तहरीर दी है।
- यामीन खां, मृतक के फूफा