तोगड़िया ने कहा कि मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी मंदिर के लिए कदम बढ़ाने होंगे। इसके पहले अज्जू चौहान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर एक्सचेंज पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। डॉ तोगड़िया ने नौ स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हिंदू हेल्पलाइन से करेंगे मदद
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू हेल्पलाइन की शुरुआत जल्द करेंगे। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित की मदद करेंगे। इसी तरह इंडिया हेल्थ हेल्प लाइन भी शुरू होगी, जिसमें दस हजार डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राशन वितरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रकल्प बनाए गए हैं।