फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चंबल नदी का जलस्तर पांच मीटर बढ़ा, शिव मंदिर डूबा, तटवर्ती गांवों में डर का माहौल

Sun, 12 Sep 2021 11:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पिनाहट में एक बार फिर चंबल नदी की लहरें डराने लगी हैं। राजस्थान में हुई बारिश के बाद चंबल में रविवार को पांच मीटर जलस्तर बढ़ गया। उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने कहा है कि खतरे की काई बात नहीं है। नदी में बारिश का पानी आया है। 
विज्ञापन
चंबल नदी के किनारे शिवमंदिर डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में एक बार फिर चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार को चंबल नदी के जलस्तर में पांच मीटर की बढ़ोतरी हो गई। पिनाहट में चंबल किनारे स्थित शिव मंदिर डूब गया। इससे तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों में बाढ़ को लेकर डर का माहौल उत्पन्न हो गया। 

विज्ञापन


राजस्थान में बारिश के कारण चंबल के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। रविवार की सुबह नदी का स्तर 111 मीटर पर था, जो शाम को 116 मीटर पर पहुंच गया। उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि राजस्थान में हुई बारिश का पानी नदी में आया है। खतरे की कोई बात नहीं है। 

अगस्त के पहले सप्ताह में चंबल नदी में भीषण बाढ़ आई थी। तब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब छह मीटर ऊपर 135.80 मीटर पर पहुंच गया था। बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए थे। ग्रामीणों ने टीलों पर रहकर दिन-रात गुजारे थे। सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें