फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक भी मिली है। आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट हटाकर पहचान छिपाते थे। राह चलते और कबाड़ियों को सस्ते दाम में बेच देते थे।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि नगला हिमराज थाना हाथरस गेट, हाथरस निवासी नंदकिशोर ने एक अप्रैल को पत्नी गुड्डी देवी का चौहान हॉस्पिटल में रसोली का ऑपरेशन करवाया था। वे दोपहर करीब दो बजे पत्नी को देखने के लिए हॉस्पिटल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गए थे। आधा घंटे बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने 80 फुटा रोड स्थित जैन मंदिर के पास से सुमित और साहिद उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर बाइक चोरी करते हैं। चोरी के बाद नंबर प्लेट हटाकर वाहन को सस्ते दाम में बेच देते थे। इससे मिले रुपये आपस में बांट लेते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि साहिद उर्फ सोना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह पहले चोरी, तमंचे व अन्य मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें