फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। क्षेत्र के डूंगरवाला रोड पर उटंगन नदी पुल के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएन इमरजेंसी भेज दिया गया। उपचार के दौरान घायल पदम सिंह (28) निवासी भमौरा, थाना सैंपऊ (धौलपुर) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार उम्मेद (40) और अजय (28) निवासी भिलावली खेरागढ़ भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
- आदित्य कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें