फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकरियां लौटी, चंबल के बीहड़ में बुजुर्ग चरवाहा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के कमौनी गांव के चंबल के बीहड़ में बुजुर्ग चरवाहे के लापता होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार रात भर बीहड़ में खोजबीन में जुटी रही। शुक्रवार सुबह मिलने पर राहत की बड़ी सांस ली।
विज्ञापन

जैतपुर के कमौनी गांव के 80 साल के पातीराम बृहस्पतिवार को बीहड़ में अपनी बकरियां चराने गये थे। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन पातीराम नहीं लौटे। चिंतित परिजन ने उनको तलाश किया। सुराग न लगने पर जैतपुर पुलिस से गुहार लगाई। जैतपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने पातीराम की तलाश में कमौनी का बीहड़ खंगाला। रात भर कांबिंग चली, शुक्रवार की सुबह आखिरकार वह बीहड़ में मिल गये। पातीराम ने बताया कि बीहड़ में रास्ता भूल गया था। रात भर भटकता रहा। एसओ जैतपुर ने बताया कि पुलिस और वन विभाग ने बीहड़ से पातीराम को ढूंढ़ कर सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें