आगरा। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देकर निखारने के लिए एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विधायक खेलस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा, इसमें विजेता खिलाड़ी को विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, कब्बडी, जुडो, खो-खो, क्रिकेट व रस्साकसी को शामिल किया गया है।
शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्पर्धा में सिर्फ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी ही अपना रजिस्ट्रेशन करें। खिलाड़ी ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों तरह रहे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल स्पर्धा 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक छलेसर स्थित यूनिवर्सिटी कैम्पस में किया जाएगा
एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा के लिए खिलाड़ी www.kheloetmadpur.in पोर्टल पर 1 नवम्बर से 20 नवम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण करें। उन्होंने बताया कि तहसील के कक्ष सं 12, एत्मादपुर ब्लॉक के कक्ष सं 3 व खंदौली ब्लॉक के कक्ष सं 2 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे। इस दौरान एसीपी देवेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ विजय कुमार, मंडलीय खेल अधिकारी संजय शर्मा, बीईओ महेंद्र सिंह, बीईओ धर्मराज सिंह, आपूर्ती निरीक्षक आनंद सिंह, आपूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिकरवार मौजूद रहे। संवाद