बाह: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने शहीद इंद्रजीत की वीरगाथा को किया सलाम
बाह। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 11 मई 2010 को 4 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए क्षेत्र के सिमराई गांव के इंद्रजीत सिंह के स्मारक पर रविवार को पहुंचे पूर्व सैनिकों ने वीरगाथा को सलाम किया। शहीद के भाई वीरता पदक विजेता जयवीर सिंह ने इंद्रजीत सिंह के त्याग और बलिदान की कहानी बताई, तो पूर्व सैनिक भावुक हो उठे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के विस्तार पर मंथन हुआ। समिति के अध्यक्ष महेश सिंह चाहर और संस्थापक गुलाब सिंह ने बताया कि उनका संगठन सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। शोषण और उत्पीड़न की लड़ाई में संगठन सैनिक परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, राजकिशोर, राजेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश यादव, संतोष भदौरिया, दशरथ सिंह, नेक सिंह, रामवीर सिंह और रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।