फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिरोजाबाद की टीम ने बटेश्वर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
बटेश्वर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में विविध पुरस्कार जीतने वाले ​खिला​डियों के स - फोटो : samvad
विज्ञापन
बाह। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पोरसा को हरा कर फिरोजाबाद की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के हीरो रहे फिरोजाबाद के मेंडिस को मैन ऑफ द मैच के साथ टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। जिला पंचायत ने विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। शुक्रवार को टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल पोरसा और इटावा के बीच खेला गया। इटावा की टीम 74 रन पर आउट हो गई। पोरसा की टीम ने 8 विकेट पर 77 रन बनाकर जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पोरसा के जोगेंद्र 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। फिरोजाबाद की टीम बृहस्पतिवार को ही फाइनल में पहुंच गई थी। फिरोजाबाद और पोरसा के बीच फाइनल मैच खेला गया। पोरसा ने टाॅस जीत कर फिरोजाबाद को पहले बल्लेबाजी की दावत दी। फिरोजाबाद की टीम 68 रन बना कर आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पोरसा की टीम मेंडिस की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई, महज 50 रन पर आउट हो गई। 5 विकेट झटक कर मेंडिस मैन ऑफ द मैच बने। जबकि फिरोजाबाद के मोरिस को मैन ऑफ द सीरीज, टूर्नामेंट में एक मात्र शतक लगाने वाले भिंड के पवन बघेल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। अंपायर भाव सिंह नरवरिया, रिंकू राजावत, सर्वदमन सिंह भदौरिया, रजत राज, कमेंटेटर अल्केन्द्र जादौन, मुकेश शर्मा, अरुण दुबे, स्कोरर कृपा नरायन शर्मा, बीटू भदौरिया रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री मानवेन्द्र सिंह राठौड, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, सहवीर दिवाकर, ध्रुवराज भदौरिया, मेला अधिकारी मसूद रजा, इंजीनियर धारा सिंह, लव कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, प्रेम प्रकाश, वीरेन्द्र त्यागी, शिव कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें