फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असम के मुख्यमंत्री के विरोध में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के विरोध में बुधवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान दो-तीन कार्यकर्ता आंशिक रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। यह दलितों का अपमान है। सरमा और प्रधानमंत्री को देश और खरगे से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने खेरिया मोड़ पर भी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अनुज शर्मा, अभय सिंह, गीता सिंह, दिलीप वर्मा, सोनू कन्नौजिया, सचिन ऋषि, आरबी धाकरे, अंकुश गौतम आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें