फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीडीओ पर लगा 5% कमीशन लेने का आरोप

विज्ञापन
बीडीओ अछनेरा मांग रहा रोजगार सेवकों के मानदेय से पांच प्रतिशत कमीशन,कमीशन नहीं देने पर एक वर्ष
विज्ञापन
अछनेरा। विकास खंड अछनेरा के दो दर्जन से अधिक रोजगार सेवकों का करीब एक वर्ष से बीडीओ अछनेरा ने मानदेय रोक रखा है। मानदेय की फाइल पास कराने के एवज में बीडीओ पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप जिलाधिकारी आगरा के यहां रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बताया गया है ब्लॉक के अंतर्गत करीब 27 रोजगार सेवक तैनात है। जिनको ग्राम पंचायत में मनरेगा एवं अन्य कार्यों में देखरेख के लिए शासन ने नियुक्त किया था लेकिन सेवकों को शासन से करीब 7788 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है लेकिन बीडीओ अछनेरा अरुण यादव ने मानदेय निकालने पर सभी रोजगार सेवकों से पांच प्रतिशत कमीशन की मांग रख दी जिसके कारण करीब एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद मानदेय नहीं मिला। रोजगार सेवकों ने कई बार बीडीओ से विनती करने के बाद शुक्रवार को लिखित शिकायत जिलाधिकारी आगरा को सौंपी है। शिकायत में चंदभान सिंह अरदाया, निरंजन फतेहपुरा, केशव सिंह, लोकेंद्र सिंह, यशवंत सिंह एवं अन्य लोग शामिल हैं। सभी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी बीडीओ पर कड़ी कार्रवाई की जाए। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

वर्जन....
उनके ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से निराधार है। अभी शासन से कोई बजट नहीं आया है। अगर बजट आएगा तो मानदेय तुरंत लगाया जाएगा।
- अरुण यादव, बीडीओ अछनेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें