फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र की एक विवाहिता को युवक शादी का झांसा देकर साथ ले गया और एक सप्ताह तक शारीरिक शोषक करने के बाद छोड़कर भाग गया। थाना निबोहरा में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
थाना निबोहरा क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में पुलिस को बताया कि 28 नवंबर 2025 की शाम करीब 8 बजे सोना उसे झांसा देकर अपने साथ ले गया। युवक ने भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। आरोप है कि युवक उसे एक सप्ताह तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाता रहा, पति ने 4 दिसंबर 2025 को थाना निबोहरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक उसे फतेहाबाद भी लेकर आया। बाद में मौका पाकर उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने कहा कि युवक ने उसके साथ गलत काम, विश्वासघात और मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोना के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।