फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नगर निगम ने दी नई सुविधा, अब व्हाट्सएप से जमा करें हाउस टैक्स, डिजिटल रसीद मिलेगी

Wed, 28 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने शहरवासियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया है। अब लोग व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपना गृहकर जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल रसीद भी मिल सकेगी। 
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  नगर निगम के काउंटर पर जाकर गृहकर जमा करने की जगह व्हाट्सएप पर जमा करें। रसीद पीडीएफ फाइल के रूप में व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी। प्रदेश में आगरा नगर निगम पहला है, जिसने व्हाट्सएप पर डिजिटल रसीद देने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जो करदाता इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें अपने संबंधित जोन के नगर निगम कार्यालय में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। एक बार मोबाइल नंबर दर्ज होने के बाद व्हाट्सएप पर ही हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा मिल जाएगी। व्हाट्सएप नंबर पर ही टैक्स जमा करने का लिंक मिलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट पर भी क्लिक करके टैक्स जमा करा सकते हैं।


 
विज्ञापन

काउंटर की जगह ऑनलाइन सुविधा बनी पसंद
अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम के काउंटर की जगह ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों की संख्या बढ़ी है। साल 2023-24 में 5900 लोगों ने ऑनलाइन गृहकर जमा किया था। एक साल बाद वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 28,936 हो गई। निगम को 9.83 करोड़ रुपये का टैक्स ऑनलाइन जमा कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें