फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही पति ने दबाया गला, मारपीट कर घर से निकाली पत्नी...दूसरी शादी करने का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैनपुरी में तैनात सिपाही पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता से एसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने दूसरी शादी भी कर ली है। 
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र भेजकर जनपद में तैनात मुख्य आरक्षी पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। महिला मलपुरा की रहने वाली हैं। पति मैनपुरी में फील्ड यूनिट की टीम में मुख्य आरक्षी हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। दो नवंबर को पति ने उनकी पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले पति ने फिरोजाबाद निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। उन्हें बच्चों के भरण पोषण के लिए रुपये देना भी बंद कर दिया है। पीड़िता ने कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें