फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक ध्यान दें: सड़क पर घूमते मिले गोवंश तो देना होगा दो हजार रुपये जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

Tue, 03 Nov 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। नेहरू नगर, सिविल लाइंस समेत चार क्षेत्रों से करीब 24 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए।
 
विज्ञापन
बेसहारा गोवंश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। करीब 24 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए। नगर निगम टीम ने नेहरू नगर, सिविल लाइंस समेत चार स्थानों पर कैटल कैचिंग टीम के जरिये यह अभियान चलाया।
विज्ञापन


पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए गोवंश को छुड़ाने के लिए पशु पालक को दो हजार रुपये प्रति पशु का जुर्माना देना होगा। यदि पशु 24 घंटे से अधिक समय तक गोशाला में रहता है तो उसके लिए प्रति खुराक 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य पशु पालकों को अपने गोवंश की जिम्मेदारी लेने और उन्हें खुले में छोड़ने से रोकना है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि अपने जानवरों को बाड़े में रखें। त्योहार पर बाजार में भीड़ के कारण बेसहारा गोवंश लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें