फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: इन छह स्टेशनों के बीच जनवरी 2024 से दौड़ेगी मेट्रो,  छह महीने पहले संचालन कराने की तैयारी

Mon, 13 Feb 2023 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मेट्रो ट्रेन का संचालन 2024 अगस्त में शुरू होना था लेकिन कार्य तेजी से होने के कारण इसका संचालन 6 महीने पहले कराने की तैयारी है।  
विज्ञापन
आगरा में मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो के सफर का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। जिस मेट्रो के संचालन वर्ष 2024 के अंत में किए जाने की योजना थी, उसे अब छह महीने पहले दौड़ाने की तैयारी है। शुरुआत में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन अगले साल जनवरी से दौड़ना शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही तीन ट्रेनें आने वाली हैं। मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन का संचालन 2024 अगस्त में शुरू होना था लेकिन कार्य तेजी से होने के कारण इसका संचालन 6 महीने पहले कराने की तैयारी है। जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में इसे 6 स्टेशनों के बीच शुरू करा दिया जाएगा।

मेट्रो का संचालन ताज पूर्व से बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला क्षेत्र से होकर जामा मस्जिद तक होगा। इन स्टेशनों पर तेजी से कार्य हो रहा है। ताजमहल और आगरा किला क्षेत्र में स्टेशन भूमिगत होंगे। इसके लिए तीन ट्रेनें आने वाली हैं। इन्हें ही 6 स्टेशनों के बीच संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें