फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आरबीएस कॉलेज स्टेशन के दोनों ओर की सुरंग तैयार, अब आगे की खुदाई हुई शुरू

Thu, 02 May 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के लिए आरबीएस कॉलेज भूमिगत स्टेशन की दोनों ओर की पटरी के लिए सुरंग तैयार हो गई है। अब आगे की खुदाई के लिए तीन टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) लगाई गई हैं। 
 
विज्ञापन
टनल बोरिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आरबीएस कॉलेज भूमिगत स्टेशन की दोनों ओर की पटरी के लिए सुरंग तैयार हो गई है। आगे के स्टेशनों की खुदाई के लिए तीन टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) लगाई गई हैं। इसमें से दो टीबीएम आरबीएस से आगरा कॉलेज स्टेशन और एक टीबीएम मन:कामेश्वर स्टेशन की ओर खुदाई के लिए लगी हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पहले कॉरिडोर के दूसरे चरण में खंदारी के रैंप एरिया से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक दोनों ओर की सुरंग बन गई है। इसकी दूरी करीब एक किमी है।

इसका सिविल कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। जल्द पटरी बिछाने का कार्य किया जाएगा। अब तीन टीबीएम को आरबीएस से आगरा कॉलेज स्टेशन तक खुदाई में लगाया जाएगा। आगरा कॉलेज स्टेशन से मन:कामेश्वर स्टेशन तक एक टीबीएम खुदाई के लिए लगाई है, जिसमें 150 मीटर की खुदाई हो गई है। 7 मार्च को पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें