फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो का ट्रायल: बोगियों में लोगों को बिठाने की जगह रखी जाएंगी रेत की बोरियां, दौड़ाई जाएगी इस रफ्तार से

Mon, 03 Jul 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा मेट्रो ट्रेन के ट्रायल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ट्रायल में यात्रियों की जगह रेत की बोरियों को रखा जाएगा। एक मेट्रो ट्रेन में अधिकतम 600 लोगों के बैठने की क्षमता है, इस क्षमता के बराबर की हीं रेत की बोरियां रखी जाएंगी। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो ट्रेन में रेत की बोरियां रखकर ट्रायल किया जाएगा। इसमें यात्रियों के भार के बराबर बोरियों में रेत भरा जाएगा। इसमें सफल होने पर लोगों को सफर करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन में तीन बोगी होंगी। इनमें 168 यात्रियों के बैठ कर और 432 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं। एक बोगी की बात करें तो 56 लोग बैठकर और 244 यात्रियों के खड़े होने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनमें वजन के बराबर बोरियों में रेत भरकर बोगियों में रखा जाएगा। इससे मेट्रो की भार ढोने और गति का ट्रायल हो सकेगा। ट्रेन की अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें