फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: सुरंग में बनाई जा रही स्लैब, अगले महीने से बिछेगी पटरी; भूमिगत स्टेशनों में सिविल कार्य शुरू

Thu, 27 Feb 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में तीन भूमिगत स्टेशनों में सिविल कार्य शुरू हो गया है। यहां सुरंग में स्लैब बनाई जा रही है। अगले छह महीने में पटरियां बिछ जाएंगी। 

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने भूमिगत स्टेशनों पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है। तीन स्टेशनों में पटरी बिछाने के लिए स्लैब लगाई जा रही है। यह पूरा होने के बाद अगले महीने पटरियां बिछाई जाएंगी। डिपो में पटरी भी आ गई है। जुलाई के अंत तक मेट्रो आरबीएस स्टेशन तक चलने लगेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आरबीएस स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन और आगरा कॉलेज स्टेशन की सुरंग बनकर तैयार हो गई है। इनमें सिविल कार्य शुरू हो गया है। इनमें ट्रैक बिछाने से पहले सुरंग में स्लैब डाली जा रही हैं। इस पर ही ट्रैक बिछाया जाएगा। स्लैब का कार्य इसी महीने पूरा हो जाएगा, इसके बाद पटरी बिछाई जाएंगी। दोनों ओर पटरी बिछाने के बाद सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। तीन स्टेशन जून तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।

एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच सुरंग निर्माण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। इन भूमिगत चारों स्टेशनों पर जुलाई तक कार्य पूरा कर जुलाई के अंतिम सप्ताह में मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। इस तरह से ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण भी चल रहा है। इसका निर्माण साल के अंत तक हो जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे कॉरिडोर में पिलर का कार्य शुरू
मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें पहले चरण में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके लिए पिलर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सदर और प्रतापपुरा चौराहा पर यह कार्य हो रहा है। 24 महीने में आगरा कॉलेज स्टेशन तक निर्माण पूरा हो जाएगा और मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें