फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो शिलान्यास: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हर चुनाव में दिख रहा है किसानों का विश्वास

Mon, 07 Dec 2020 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसके बाद जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज शहरी गरीब को मुफ्त इलाज मिल रहा है। पढ़ाई के लिए बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है। सार्वजनिक परिवहन हो या गरीब व मध्यम वर्ग को आवास मुहैया कराना, सभी योजनाओं पर काम हो रहा है। माताओं-बहनों तक भी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उनका आशीर्वाद हर चुनाव में मिला है। उनके इसी आशीर्वाद से भाव विभोर हूं। किसानों का विश्वास भी हर चुनाव में दिख रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने तेलांगना में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता का भी जिक्र किया। साथ ही बिहार की जीत पर कहा कि चुनाव दर चुनाव लोगों का समर्थन मिल रहा है। यही समर्थन ही उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। माताओं और बहनों के आशीर्वाद से उनके लिए कुछ और करने की, नया करने की शक्ति मिलती है। देशवासियों की खुशी नया करने की हिम्मत देती है।


मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पास हर चीज है। यहां की भूमि उपजाऊ है, किसान मेहनती हैं, पशुधन के मामले में ये क्षेत्र देश में अग्रणी हैं। यहां दुग्ध उद्योग के लिए बहुत संभावनाएं हैं। सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिमी यूपी का सामर्थ्य और बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में कंट्रोल सिस्टम ने शानदार काम किया

प्रधानमंत्री मोदी ने स्मार्ट सिटी के तहत बने एकीकृत कंट्रोल रूम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस कंट्रोल रूम ने शानदार काम किया। दरअसल, आगरा में कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन ने पूरे शहर पर नजर रखी थी। इस कंट्रोल रूम में पूरे शहर से तस्वीरें आती हैं। शहर में जगह जगह लगे कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े हुए हैं। लॉकडाउन के समय पुलिस को कंट्रोल रूम से ही पता चल जाता था कि कौन सी सड़क पर लोग बाहर निकल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें