फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: एमजी रोड पर यातायात की नई व्यवस्था, शाम 7 बजे तक ये वाहन प्रतिबंध; माल वाहनों के लिए तय हुआ समय

Mon, 31 Mar 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो निर्माण के लिए एमजी रोड पर यातायात में बदलाव किया गया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों पर शाम 7 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं माल वाहनों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। 

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो के कार्य के लिए बेरिकेडिंग से भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक एमजी रोड पर अधिकांश जगह सड़क महज ढाई से तीन मीटर तक ही चौड़ी रह रह गई है। शहर की मुख्य सड़क पर लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। दो साल तक मेट्रो का काम चलेगा। ऐसे में सुचारु यातायात के लिए फुटपाथों को तोड़कर एमजी रोड को चौड़ा किया जाएगा। भारी वाहनों पर शाम 7 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। रविवार को पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित बैठक में माल वाहनों का समय तय करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर निर्णय हुआ। बैठक में लिए गए निर्णयों को इसी सप्ताह में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




 

एमजी रोड पर दोनों ओर की लेन पर मेट्रो कार्य के लिएडिवाइडर लगा दिए गए हैं। दोनों ही लेन पर प्रतापपुरा चौराहे से भगवान टॉकीज तक काम चल रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां जाम लग जाता है। समस्या के समाधान के लिए राजा मंडी और नालबंद चौैराहों के कट खोले गए लेकिन राहत नहीं मिली। दिल्ली गेट, बाग फरजाना, सिकंदरा पर स्थित अस्पतालों में मरीज को लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी एमजी रोड के जाम में फंस रही हैं। दोपहर में और शाम 7 बजे के बाद भगवान टाॅकीज से प्रतापपुरा तक पहुंचने में 15 मिनट की जगह 1 घंटा तक लग रहा है। एक अप्रैल से स्कूलों के खुलने पर समस्या के और बढ़ने की आशंका है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए संयुक्त बैठक में समाधान की तलाश की गई।

 

बैठक में डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल, यूपीएमआरसी सूर्यकांत द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, के पंचाशरण, पंकज ओझा, टीवी श्रीवास्तव, एफमेक के पूरन डावर, आगरा शूज फेडरेशन से विजय सामा, उपेंद्र सिंह, सिद्धार्थ जैन, मुकेश अग्रवाल, संजय गोयल, कुलदीप सिंह, प्रदीप वासन सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  अभिवावक ध्यान दें: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए नए निर्देश

 

माल वाहनों पर दिन में प्रतिबंध
- एमजी रोड पर माल वाहन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ही चल सकेंगे। दिन में अन्य किसी वक्त यदि वाहन निकलते हैं तो उन्हें कुछ घंटे के अंतराल पर ही निकाला जाएगा। अलग-अलग व्यापार के लिए समयसारिणी तय होगी। जैसे-जूता फैक्टरियों का माल सुबह 9 से 11 बजे तक, दोपहर 1-3 बजे तक लोहा, 3-5 बजे तक टिंबर या पेंट कारोबार से संबंधित वाहन निकल सकेंगे।
तय किया गया एमजी रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा व रिक्शा के संचालन को भी नियंत्रित किया जाएगा। हालांकि व्यापारियों ने इन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें -  Toll Plaza Rates Increase: हाईवे पर सफर आधी रात के बाद से महंगा, 10 फीसदी बढ़ाया गया टोल टैक्स; जानें नई दरें


 
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर भी बनी सहमति
- व्यापारिक संगठनों की एमजी रोड के फुटपाथ तोड़कर सड़क चौड़ी करने की मांग पर मेट्रो अधिकारियों ने सहमति जताई। जहां भी संभव होगा, वहां सड़क चौड़ी होगी।
- जहां भी मेट्रो के कार्य किए जा रहे हैं वहां सड़क पर साइनेज और डायवर्जन के बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे यातायात परिवर्तन की जानकारी पहले से ही मिल सकेगी।
- मेट्रो के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर रूट डायवर्जन और कार्यों की जानकारी देने की बात कही। मार्शल, गार्ड और स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा।
- गूगल मैप पर मेट्रो के निर्माण के दौरान यातायात डायवर्जन को रीयल टाइम पर अपडेट किया जाएगा।
-व्यापारिक संगठनों ने ई -बसों की संख्या एमजी रोड पर बढ़ाने की बात कही, ताकि सार्वजनिक परिवहन में कोई असुविधा नहीं हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें