फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: आकार ले रहा मेट्रो का पहला स्टेशन, एलिवेटेड सेक्शन में खड़े हुए 107 पिलर

Fri, 08 Oct 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहाबाद रोड पर एलिवेटेड सेक्शन में तीन स्टेशन निर्माणधीन हैं। करीब 273 करोड़ की लागत से बन रहे एलिवेटेड ट्रैक में सबसे पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन टीडीआई मॉल के सामने बन रहा है। इसकी छत बन चुकी है। 
विज्ञापन
ताज पूर्वी गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में पहले मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट ने आकार लेना शुरू कर दिया है। पहले टी-गार्डर, फिर कॉन्कोर्स का निर्माण के बाद अब प्लेटफार्म लेवल बनाने का काम शुरू हो गया है। फतेहाबाद रोड पर दूर से ही ताजपूर्वी गेट स्टेशन की झलक दिखाई देती है।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर एलिवेटेड सेक्शन में तीन स्टेशन निर्माणधीन हैं। करीब 273 करोड़ की लागत से बन रहे एलिवेटेड ट्रैक में सबसे पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन टीडीआई मॉल के सामने बन रहा है। आगरा प्रोजेक्ट डायरेक्ट अरिवंद राय ने बताया कि स्टेशन की छत बन चुकी है। 

प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण शुरू 
अब प्लेटफार्म लेवल का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर स्टेशन पर जाने के लिए प्रवेश व निकास द्वार हैं। सड़क के ऊपर दोनों तरफ छत बन चुकी है। जिसके ऊपर प्लेटफार्म होगा। बीच में एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। एलिवेटेड सेक्शन में 26 पिलर की कैपिंग हो चुकी है। जिसके बाद कैप के ऊपर यू गार्डर रखे जाएंगे। यू-गार्डर के ऊपर ट्रैक बिछेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा, चुनौती पूर्ण स्थिति में समय पर काम करना सबसे बड़ी सफलता है। 10 महीने से युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। उन्होंने प्लेटफार्म लेवल का निर्माण शुरू होने पर टीम को बधाई दी। 

सात दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। एलिवेटेड सेक्शन में सबसे पहले पिलर के लिए 625 गड्ढे खोदे गए। उसके बाद 107 पिलर का निर्माण हो चुका है। दूसरी तरफ बमरौली कटारा कास्टिंग यार्ड में 33 पियर कैप व 74 डबल टी गार्डर बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें