बाजार हुए गुलजार
पिछले साल जहां रक्षाबंधन का त्योहार कोरोना के डर में मना था तो इस बार बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं। शाम होते ही दुकानों पर भीड़ है। राखियां खरीदती महिलाएं और बच्चियां बाजार में दिख रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर भी लोग ऑर्डर कर रहे हैं लेकिन बाजारों में उमड़ रही भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
शुक्रवार को मौसम अच्छा रहा, लोगों ने बाजार में खूब खरीददारी की। दोपहर बाद हुई बरसात से भीड़ छंट गई लेकिन देर शाम फिर बाजार गुलजार हो गया। दुकानदारों को शनिवार को बंपर सेल होने की उम्मीद है।