फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी विवाद में नहीं बनी बात: व्यापारियों से वार्ता किए बिना लौटे अधिकारी, धरना जारी रखने का एलान

Tue, 04 Aug 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पूर्ण संचालन की मांग को लेकर धरना दे रहे व्यापारियों से वार्ता के लिए पहुंचे अधिकारी बिना बातचीत किए लौट गए। व्यापारियों ने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए धरना जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन
कलुआराम मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी को संचालित करने की मांग कर रहे व्यापारियों से अधिकारी बिना वार्ता किए लौट गए। व्यापारियों ने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंडी एसोसिएशन नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पूर्ण संचालन और कलुआ राम उप स्थल मंडी बंद कराने की मांग पर धरना दे रहा है। सोमवार शाम पांच बजे उप निदेशक अनिल कुमार और सचिव अजय कुमार सिंह वार्ता के लिए पहुंचे।

उन्होंने व्यापारियों को समिति कार्यालय बुलाया, लेकिन व्यापारियों ने धरना स्थल पर वार्ता की मांग की। लगभग 30 मिनट इंतजार के बाद अधिकारी बिना बात किए वापस चले गए।
विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष होतम सिंह ने अधिकारियों पर मंडी संचालित न करने का आरोप लगाया और व्यापारियों ने धरना जारी रखने का एलान किया है। मंडी समिति के सचिव ने बताया कि व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन वे वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। इससे वार्ता नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें